बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। गिरफ्तारी के डर से एक युवक पांच दिन तक अपने ही मरे हुए पडोसी के शव के साथ सोता रहा। लेकिन, जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के भी होश उड गए। फिर बाद में युवन ने पुलिस को बताया कि वृद्ध छत से उसके आगे गिरे गए थे और मौके पर ही मौत होने की वजह से वह घबरा गया। सोच रहा थी कि कही खुद पर हत्या का आरोप ना लग जाऎ, इसलिए शव को कमरे में छिपा दिया। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह 10.30 बजे सिकंदराबाद कोतवाली पहुंचे कायस्थबाडा के नगेन्द्र यादव ने प्रभारी कोतवाल को बताया कि उसके पडोसी 65 वर्षीय हरिप्रकाश गुप्ता मंगलवार रात नौ बजे दूसरी मंजिल से उसके मकान के आगे गिर गए थे, मौके पर उनकी मौत हो गई थी। खुद पर हत्या के आरोप न आ जाए इसलिए बचने के लिए वह शव को कमरे में ले गया। चार दिन तक उसने किसी को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी। पुलिस नगेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हरिप्रकाश गुप्ता का मंगलवार रात से पता न चलने पर उनकी रिश्तेदार राजकुमारी ने गुरूवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब रिश्तेदारों ने नगेंद्र पर हरिप्रकाश की हत्या का आरोप लगाया है।