1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या की जगह Google Map पर लिखा मिला ‘मंदिर यहीं बनेगा’, फिर हुआ ये

अयोध्या की जगह Google Map पर लिखा मिला ‘मंदिर यहीं बनेगा’, फिर हुआ ये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2018 01:36 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 01:39 pm IST

गूगल मैप पर अयोध्या की जगह ‘मंदिर यहीं बनेगा’ लिखा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद गूगल ने इसे ठीक किया।

वायरल तस्वीर- India TV Hindi
वायरल तस्वीर

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मचे घमासान के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी। जिसमें गूगल मैप पर अयोध्या की जगह ‘मंदिर यहीं बनेगा’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, तस्वीर के वायरल होने के बाद जब गूगल को इसकी भनक लगी तो उसने इसे सही कर दिया। अब अयोध्या की जगह पर अयोध्या ही लिखा दिखाई दे रहा है।

इस घटनाक्रम को लेकर गूगल ने अपनी सफाई में कहा है कि यूजर की सुविधा के लिए उन्होंने यूजर्स मैप की लोकेशन और पते में बदलाव करने की छूट यूजर्स को दे रखी है। लेकिन, कुछ यूजर इसमें छेड़खानी कर कुछ भी लिख देते हैं। हालांकि, गूगल ने इसके बारे में जल्द ही समाधान करने की बात कही।

बता दें कि हिंदू संगठनों के लोग पिछले कई सालों से ‘मंदिर यहीं बनेगा’ का नारा लगाते हुए विवादित जगह पर राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं। फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत