1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेनका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

मेनका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 05:17 pm IST

केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है।

Maneka Gandhi- India TV Hindi
Maneka Gandhi

पीलीभीत (UP): केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। 

चिकित्सकों का कहना है कि गॉल ब्लैडर स्टोन के दर्द के चलते मेनका को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 

इस बीच सरकारी सूत्रों के अनुसार हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गयी है, जिससे उन्हें वापस दिल्ली भेजा जाएगा। पीलीभीत में मेनका के सभी कार्यक्रम और दौरे रद्द कर दिये गये हैं। सूत्रों ने बताया कि हृदयरोग और गुर्दारोग विशेषग्य उनकी जांच कर रहे हैं। इस बीच अस्पताल में उनसे मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है। मीडिया को भी दूर रखा जा रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि मेनका आज ही पीलीभीत दौरे पर आई थीं। सुबह निजी गेस्ट हाउस में उन्होंने जिलाधिकारी शीतल वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा से एकांत में लंबी वार्ता की। लगभग ग्यारह बजे गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे वह कार्यकर्ताओं से मिलने वापस गेस्ट हाउस पहुंचीं। वहां अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत और दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत