1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 06:07 pm IST

मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

इम्फाल: मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरविंद कुमार को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। 

मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू ने बताया कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन उपचार का उन पर कुछ असर पड़ता नजर आ रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की है। बाबू ने कहा, ‘‘उनकी हालत में सुधार आने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिये दिल्ली भेजा जाएगा। ’’ 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने मणिपुर राइफल्स कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कुमार को करीब एक साल पहले उनके मूल कैडर में वापस भेजा गया था। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत