1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर के रक्षा मंत्रालय के पास ब्लास्ट, एक महिला घायल

मणिपुर के रक्षा मंत्रालय के पास ब्लास्ट, एक महिला घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2018 08:16 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 10:59 pm IST

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट शाम 6:05 बजे राजभवन से करीब 20 मीटर की दूरी पर हुआ, जिसमें एक 50 वर्षीय महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई...

blast- India TV Hindi
blast

इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल के एक प्रमुख स्थान पर आज शाम एक आईईडी विस्फोट होने से एक महिला घायल हो गई। सोमवार शाम करीब सवा 6 बजे रक्षा मंत्रालय के पब्लिक रिलेशन ऑफिस के पास ब्लास्ट हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मैके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट शाम 6:05 बजे राजभवन से करीब 20 मीटर की दूरी पर हुआ, जिसमें एक 50 वर्षीय महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई।

पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट होने वाले स्थान के 100 मीटर की दूरी पर रक्षा जनसंपर्क कार्यालय भी स्थित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत