1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Manipur Exit Poll: इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे में BJP बड़ी जीत की ओर

Manipur Exit Poll: इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे में BJP बड़ी जीत की ओर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 06:20 pm IST

इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में बीजेपी भारी जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। विधानसभा की 60 सीटों में से सी-वोटर के प्रोजेक्शन के मुताबिक बीजेपी को 25 से 31 सीटें मिल सकती हैं।

Exit poll
Image Source : INDIATVExit poll

अगर क्षेत्रवार बात करें तो बीजेपी 'इनर मणिपुर' में 12 से 16 सीटें जीत सकती है जबकि 6 से 10 सीटें 'न्यू डिस्ट्रिक' में और 4 से 8 सीटें 'आउटर मणिपुर' में मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को इनर मणिपुर में 13 से 17 सीटें जीतने की संभावना है जबकि 'न्यू डिस्ट्रिक' 1 से 5 सीटें हासिल हो सकती हैं। आउटर मणिपुर की बात करें तो यहां कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। अन्य और निर्दलीय को आउटर मणिपुर में 6 से 10 सीटें, 1 से 5 सीटें इनर मणिपुर में और 0 से 3 सीटें 'न्यू डिस्ट्रिक' में मिल सकती हैं।

अगली स्लाइड में जानिए क्या रहा मतों का प्रतिशत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत