1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, बेचैनी की शिकायत के चलते कल शाम AIIMS में हुए थे भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, बेचैनी की शिकायत के चलते कल शाम AIIMS में हुए थे भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 08:52 am IST,  Updated : May 11, 2020 10:20 am IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं। वे अभी ICU में ही भर्ती हैं और अंडर ओबजर्वेशन हैं।

Manmohan Singh- India TV Hindi
Manmohan Singh Image Source : FILE

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हैं। वे अभी ICU में ही भर्ती हैं और अंडर ओबजर्वेशन हैं। एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पूर्व पीएम, कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह को नई मेडिकेशन से फेब्राइल रिएक्शन विकसित करने के बाद निरीक्षण और जांच के लिए कल एम्स में भर्ती कराया गया था।बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए उनकी जांच जारी है।वह स्थिर है और एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर में निगरानी में हैं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रात 8:45 बजे चेस्ट कंजेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह फिलहाल अंडर ओबजर्वेशन हैं। बताया जा रहा है कि वो कार्डियो न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं। हेल्थ बुलिटेन के मुताबिक, बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें एम्स लाया गया था।​ उनको बुखार है. बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार देखभाल की जा रही है।​ वह स्थिर हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 87 साल के हैं। AIIMS में डॉक्टर नीतीश नायक उनका इलाज कर रहे हैं। मनमोहन सिंह के बेहद करीबी सूत्रों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। मनमोहन सिंह की तबियत की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

आपको बता दें कि मनमोहन सिंह लगातार 10 वर्षों तक देश की कमान संभाल चुके हैं। वो साल 2004 में पहली बार देश के पीएम बने थे। साल 2009 में कांग्रेस पार्टी ने उनके नेतृत्व में चुनाव जीता और उन्होंने दूसरी बार देश की बागडोर संभाली। इससे पहले मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत