नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों से मन की बात कर रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर सरकार के अबतक के उठाए गए कदमों की समीक्षा के बारे में बात कर सकते हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है लेकिन लॉकडाउन के बावजूद लोगों का कई शहरों में पलायन हो रहा है जो लॉकडाउन के मकसद को प्रभावित कर सकता है। माना जा रहा है पीएम इसको लेकर भी लोगों से अपने मन की बात साझा कर सकेंगे। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 62वां संस्करण है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Mann ki baat: पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने का दिया मंत्र 'सोशल डिस्सटेंसिंग बढ़ाओ-इमोशनल डिस्सटेंसिंग घटाओ'
Mann ki baat: पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ने का दिया मंत्र 'सोशल डिस्सटेंसिंग बढ़ाओ-इमोशनल डिस्सटेंसिंग घटाओ'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (29 मार्च 2020) को सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए 'मन की बात' की और कोरोना से लड़ने का मंत्र दिया 'सोशल डिस्सटेंसिंग बढ़ाओ-इमोशनल डिस्सटेंसिंग घटाओ'।
Mann Ki Baat Live Updates
-
11:55 AM (IST) Mar 29, 2020
musical Instrument का करें उपयोग- पीएम मोदी
-
11:31 AM (IST) Mar 29, 2020
'सोशल डिस्सटेंसिंग बढ़ाओ-इमोशनल डिस्सटेंसिंग घटाओ'- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कोरोना से लड़ाई के खिलाफ हमारा एक ही मूल मंत्र है 'सोशल डिस्सटेंसिंग बढ़ाओ-इमोशनल डिस्सटेंसिंग घटाओ'। आप अपने परिवार के साथ घर पर रहिए सुरक्षित रहिए।
-
11:29 AM (IST) Mar 29, 2020
पीएम मोदी ने होम डिलिवरी करने वाले लोगों का भी आभार व्यक्त किया
होम डिलिवरी करने वाले लोगों को लेकर भी मोदी ने आभार व्यक्त किया।
-
11:27 AM (IST) Mar 29, 2020
नर्सों के सेवा भाव को पीएम मोदी ने किया नमन
-
11:26 AM (IST) Mar 29, 2020
आचार्य चरक के वाक्य से पीएम मोदी डॉक्टरों और नर्सों का आभार जताया
घर में रहना (होम क्वारंटाइन) को लेकर डॉक्टरों ने साझा किए अपने अनुभव। आचार्य चरक ने डॉक्टरों के लिए कही ये खास बात धन और किसी खास कामना के लिए बल्कि मरीज की सेवा के लिए लगे डॉक्टरों, नर्सों का बहुत-बहुत आभार।
-
11:19 AM (IST) Mar 29, 2020
आगरा के अशोक कपूर ने पीएम मोदी से की 'मन की बात'
-
11:17 AM (IST) Mar 29, 2020
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बढ़ाया डॉक्टरों का हौंसला
कोरोना महामारी से लड़ाई के बीच मोर्चे पर दिल्ली से डॉक्टर नितीश गुप्ता ने पीएम मोदी से मन की बात की।
-
11:16 AM (IST) Mar 29, 2020
कोरोना महामारी को हम परास्त कर सकते हैं- पीएम मोदी
-
11:14 AM (IST) Mar 29, 2020
कोरोना वायरस ने दुनिया को क़ैद कर दिया- पीएम मोदी
-
11:12 AM (IST) Mar 29, 2020
पीएम मोदी ने लॉकडाउन की वजह से हो रही हो असुविधा के लिए लोगों से मांगी क्षमा
-
11:11 AM (IST) Mar 29, 2020
कुछ लोग हालात की गंभीरता को नहीं समझ रहे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा- कुछ लोग हालात की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं।
-
11:02 AM (IST) Mar 29, 2020
लॉक डाउन को लेकर प्रधानमंत्री ने देश वासियों से क्षमा मांगी
-
8:36 AM (IST) Mar 29, 2020
PM मोदी के 'मन की बात'
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि 11 बजे वह मन की बात प्रसारित करेंगे। इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी न्यूज और नरेंद्र मोदी एप पर लाइव सुना जा सकेगा। हिंदी में प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
-
8:29 AM (IST) Mar 29, 2020
ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार के अबतक के उठाए गए कदमों की समीक्षा के बारे में बात कर सकते हैं।
-
8:29 AM (IST) Mar 29, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (29 मार्च 2020) को सुबह 11 बजे रेडियो के जरिए 'मन की बात' करेंगे।