1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मार्क ज़करबर्ग से जुड़ी खास बातें जो उन्हें बाकी CEO से अलग करती है

मार्क ज़करबर्ग से जुड़ी खास बातें जो उन्हें बाकी CEO से अलग करती है

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 28, 2015 05:34 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 08:58 pm IST

नई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने आज दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में स्टूडेंट्स के साथ टाउनहॉल सेशन किया। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रति अपने प्रेम को भी व्यक्त किया। लेकिन

जानिए मार्क ज़करबर्ग...- India TV Hindi
जानिए मार्क ज़करबर्ग से जुड़ी खास बातें

नई दिल्ली: फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने आज दिल्ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में स्टूडेंट्स के साथ टाउनहॉल सेशन किया। इस दौरान उन्होंने भारत के प्रति अपने प्रेम को भी व्यक्त किया। लेकिन क्या आप जानते है फेसबुक के सीईओ में ऐसी कुछ खासियत है जो उन्हें बाकी सीईओ से अलग करती है। आइये जानते है मार्क ज़करबर्ग से जुड़ी खास बातें-

- मार्क ज़करबर्ग जब भी किसी इवेंट में जाते है, तो उससे पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ उस शहर की सैर करते है और दौड़ भी लगाते है। वहां अपनी तस्वीरें खींचकर अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट करते है।

- उनका कहना है कि इवेंट्स वाले व्यस्त दिन से पहले वहां की जगह को देखना और उससे रूबरू होने का यह सबसे अच्छा तरीका है। साथ ही यह सुबह जल्दी उठने और एनर्जी पाने का भी अच्छा तरीका है।

- चीन यात्रा के दौरान शियान शहर में उन्होंने 8.5 मील तक दौड़ लगाई।

- भारत आते ही उन्होंने दिल्ली के इंडिया गेट पर मार्निंग वॉक किया। बकायदा इसकी फोटो भी फेसबुक पर शेयर की। उनके साथ इंटरनेट डॉट ऑर्ग के हेड क्रिस डेनियल और फेसबुक टीम के कुछ मेंबर्स थे।

मंगलवार को उन्होंने अपनी भारत यात्रा ताजमहल से शुरू की और इसे अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा सुंदर बताया। बुधवार को आईआईटी दिल्ली में उन्होंने टाउनहॉल सेशन किया। टाउनहॉल शुरू करते ही उन्होंने सबसे पहले भारत के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत आते ही उनमें एनर्जी आ जाती है। ज़करबर्ग टाउनहॉल सेशन में अपनी पारंपरिक ग्रे टी-शर्ट में ही पहुंचे। वहां सभी छात्रों और मीडिया व टेक्नॉलजी जगत से जुड़े लोगों ने उनसे सवाल पूछे जिनके ज़करबर्ग ने बड़े ही उत्साह के साथ जवाब दिए।

जब उनसे सवाल किया गया कि वे भारत में इतनी रुचि क्यों ले रहे है तो उन्होंने बताया कि भारत में बड़ी संख्या में फेसबुक यूजर है जिनका फीडबैक लेना बेहद जरूरी है। भारत में बहुत सारे लोगों के पास इंटरनेट नहीं है और जिनके पास है वे उसका सही इस्तेमाल नहीं कर रहे है।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट लोगों तक न पहुंचने के तीन कारण है- नेटवर्क न होना, महंगा होना और जानकारी न होना। नेटवर्क के लिए फेसबुक ने सैटेलाइट का इंतजाम किया है।

अगली स्लाइड पर देखिए मार्क ज़करबर्ग की कुछ खास तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत