नई दिल्ली: समय-समय पर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है।
अपने ऑफिशल फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट और ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट में काटजू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ठग करार दिया है और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन संहार करने वाला बताया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इन लोगों को जीने का अधिकार नहीं है।
काटजू ने लिखा है, 'क्या घोटालों पर घोटाले करके देश के करोड़ो रुपये लूटने वाले सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसे ठग और कमीनों; नरेंद्र मोदी जैसे फ्रॉड और जन संहार करने वाले को जीने देना चाहिए? नहीं, उन्होंने अपनी करतूतों से जीने का अधिकार खो दिया है।'

मार्कण्डेय काटजू पहले भी विवादित बयान देकर कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।