नई दिल्ली: रविवार को राजधानी दिल्ली के नेताजी शुभाष प्लेस की पर्ल बिजनेस पार्क बिल्डिंग में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में लगी आग काफी तेजी से फैल रही थी, लेकिन गनीमत रही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। डिवीजनल फायर ऑफिसर राजेश पवार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।