1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश मंत्रालय ने कहा-'गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं पाकिस्तान के नेता'

विदेश मंत्रालय ने कहा-'गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं पाकिस्तान के नेता'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 11:44 pm IST

विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के नेताओं की तरफ से दिये गए बयानों की निंदा करते हुए कहा कि हमारे अंदरूनी मामले को लेकर पाकिस्तान के नेताओं के बयान गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है।

Ravish Kumar MEA Spokesperson- India TV Hindi
Ravish Kumar MEA Spokesperson Image Source : ANI

नयी दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के नेताओं की तरफ से दिये गए बयानों की निंदा करते हुए कहा कि हमारे अंदरूनी मामले को लेकर पाकिस्तान के नेताओं के बयान गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत उनकी कैबिनेट के बड़े मंत्री लगातार कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा हाल में भारत के आंतरिक मुद्दों पर की गई बयानबाजी की हम निंदा करते हैं। ये बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना हैं।

रविश कुमार ने कहा कि कल जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रदेश के लिए कई अहम घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। रविश कुमार ने कहा कि मोबाइल फोन जम्मू के 10 जिलों में चालू कर दिये हैं, जम्मू और लद्दाख में लैंड लाइन सेवाएं चालू है जबकि घाटी में फेज वाइज लैंड लाइन चालू किये जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत