1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेडिकल छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड

मेडिकल छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2019 08:06 am IST,  Updated : Nov 30, 2019 08:06 am IST

मध्य दिल्ली जिला स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में मेडिकल की छात्रा ने संदिग्ध हालातों में आत्महत्या कर ली।

मेडिकल छात्रा ने...- India TV Hindi
मेडिकल छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली जिला स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में मेडिकल की छात्रा ने संदिग्ध हालातों में आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय छात्रा का शव शुक्रवार सुबह हॉस्टल रूम में मिला। मौके से पुलिस के सुसाइड नोट भी मिला है। छात्रा मूलत: तेलंगाना राज्य की रहने वाली थी। घटना के बारे में मध्य दिल्ली जिला के जामा मस्जिद थाने में केस दर्ज किया गया है। छात्रा पोस्ट ग्रेजुएशन दूसरे वर्ष की छात्रा थी। प्राथमिक छानबीन में ऐसा मालूम पड़ता है कि छात्रा की मौत नशे के इंजेक्शन से हुई है।

पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मिली। मौके से बरामद एक पेज के सुसाइड नोट में मौत के लिए छात्रा ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही हुई दादी की मौत से भी छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी।

सुसाइड नोट में छात्रा ने घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। छात्रा ने पत्र के जरिये सबसे माफी भी मांगी है। इतना घातक कदम उठाने से पहले पत्र में छात्रा ने मां-पिता को 'आई लव यू' लिखा है, जबकि भाई-बहन और बाकी रिश्तेदारों से माफी मांगी है।

पता चला है कि छात्रा की दादी की 22 नवंबर को ही मौत हो गई थी। दादी की बीमारी के दौरान छात्रा दिल्ली से छुट्टी लेकर तेलंगाना भी गई थी। वहां उसने हर लम्हा दादी के साथ ही बिताया। छात्रा दादी के बेहद करीब थी। परिजन इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं कि, दादी के विछोह में ही कहीं उसने इतना घातक कदम न उठा लिया हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत