1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में सोमवार से होगा काम, जीएसटी एजेंडे में नहीं

राज्यसभा में सोमवार से होगा काम, जीएसटी एजेंडे में नहीं

 Written By: IANS
 Published : Dec 18, 2015 07:19 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 11:28 pm IST

नई दिल्ली: राज्यसभा में जारी गतिरोध को सुलझाने में शुक्रवार को उस समय थोड़ी सफलता मिली, जब सभापति हामिद अंसारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक एक सकारात्मक विचार के साथ समाप्त हुई। लेकिन जीएसटी विधेयक

Meeting to end deadlock in Rajya Sabha successful to some...- India TV Hindi
Meeting to end deadlock in Rajya Sabha successful to some extent

नई दिल्ली: राज्यसभा में जारी गतिरोध को सुलझाने में शुक्रवार को उस समय थोड़ी सफलता मिली, जब सभापति हामिद अंसारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक एक सकारात्मक विचार के साथ समाप्त हुई। लेकिन जीएसटी विधेयक पर मौजूदा सत्र में चर्चा नहीं होगी।

मुख्य विपक्षी पार्टी की प्रतिक्रिया अनुकूल नहीं

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "बैठक सकारात्मक रही, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी की प्रतिक्रिया अनुकूल नहीं थी।" उन्होंने कहा, "वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर सहमति नहीं बन पाई, लेकिन गरीबों और अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति से संबंधित अन्य विधेयकों पर चर्चा होगी और उन्हें पारित किया जाएगा।"

अलग-अलग मुद्दों पर सदन में बार-बार व्यवधान

राज्यसभा में निरंतर व्यवधान के बीच, हामिद अंसारी ने गतिरोध समाप्त करने के लिए शुक्रवार अपराह्न् सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सदन कई मुद्दों को लेकर बार-बार बाधित हो रहा है। जिसके कारण जीएसटी विधेयक सहित कई प्रमुख विधेयक पारित नहीं हो पा रहे हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के केवल तीन दिन बाकी हैं, और सरकार किसी भी तरह कुछ विधेयकों को पारित करने कोशिश में लगी हुई है। जीएसटी बिल पर बात साफ हो गई है कि इसे छोड़कर बाकी विधेयकों को पास कराने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि कांग्रेस का रवैया जीएसटी बिल पर सहयोगपूर्ण नज़र नहीं आता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत