1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: अर्जेंटीना की हार से दुखी मेस्सी प्रशंसक ने छोड़ दिया घर, दो दिन बाद मिली लाश

केरल: अर्जेंटीना की हार से दुखी मेस्सी प्रशंसक ने छोड़ दिया घर, दो दिन बाद मिली लाश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Jun 24, 2018 03:06 pm IST

दीनू विश्व कप में अर्जेंटीना की क्रोएशिया के हाथों 0-3 की हार से बेहद निराश था 

...- India TV Hindi
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी।  Image Source : PTI

कोट्टायम: अर्जेंटीनी फुटबाल टीम के एक 30 वर्षीय समर्थक का रविवार को यहां नदी के करीब शव बरामद कर लिया गया। वह दो दिन पहले विश्व कप में अर्जेंटीना के लचर प्रदर्शन से निराश होकर घर छोड़कर चला गया था। अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनेल मेस्सी के धुर प्रशंसक दीनू अलेक्स शुक्रवार से ही अरूमानूर स्थित अपने घर से लापता था। वह विश्व कप में अर्जेंटीना की क्रोएशिया के हाथों 0-3 की हार से बेहद निराश था और उसने संदेश छोड़ा था कि वह अपनी जिंदगी समाप्त करने जा रहा है।

पुलिस के अलावा अग्निशमन और बचाव सेवाओं के कर्मचारी पास स्थित मीनाचिल नदी में उसका शव ढूंढ रहे थे। पुलिस ने बताया कि शव उसके गांव से दस किमी दूर इलीकल पुल के पास पाया गया। अलेक्स ने अपने ‘सुसाइड नोट’ में लिखा था कि वह अर्जेंटीना की हार से निराश है और अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहा है।अलेक्स के पिता ने कहा कि उनका बेटा मेस्सी का बहुत बड़ा प्रशंसक था। अर्जेंटीना का रूस में चल रहे विश्व कप में अभी दो मैचों में केवल एक अंक है। फीफा विश्व कप का बुखार इस समय दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में लगता है भारत भी इससे अछूता नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत