1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुंजवान के बाद सेना के एक और कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम

सुंजवान के बाद सेना के एक और कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 12, 2018 11:10 am IST,  Updated : Feb 12, 2018 11:10 am IST

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में स्थित अपने शिविर पर आतंकवादी हमले को विफल करने का आज दावा किया।

militant attack on another army camp- India TV Hindi
militant attack on another army camp

श्रीनगर: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में स्थित अपने शिविर पर आतंकवादी हमले को विफल करने का आज दावा किया। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘शिविर के संतरी ने सुबह करीब साढ़े चार बजे दो संदिग्ध लोगों को पीठ पर बैग लटकाए और हाथों में हथियार लिये हुए देखा।

उसने दोनों को ललकारा और उनपर गोलियां चलायीं।’’ प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी वहां से भाग गये। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जम्मू के सुंजवान इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया था जिसमें पांच सैनिकों सहित कुल छह लोग मारे गये।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत