1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: आतंकवादियों के कब्जे से बंधक बनाए गए दो में से एक व्यक्ति को छुड़ाया गया

जम्‍मू कश्‍मीर: आतंकवादियों के कब्जे से बंधक बनाए गए दो में से एक व्यक्ति को छुड़ाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2019 07:21 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 07:21 pm IST

जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के हज्जिन इलाके में आतंकवादियों ने दो असैन्य लोगों को ‘बंधक’ बना लिया था लेकिन सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को छुड़ा लिया।

militants hostage Two civilians (File Photo)- India TV Hindi
militants hostage Two civilians (File Photo) Image Source : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के हज्जिन इलाके में आतंकवादियों ने दो असैन्य लोगों को ‘बंधक’ बना लिया था लेकिन सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को छुड़ा लिया। 

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर हज्जिन में खोज अभियान शुरू किया था जिसके बाद आतंकवादियों ने दो लोगों को बंधक बना लिया था। 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों, पुलिस और समुदाय के सदस्यों की मदद से एक व्यक्ति को मुक्त करा लिया गया है जबकि दूसरे को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि वह नाबालिग है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत