1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सैन्य कार्यवाही में मणिपुर हमले के दोषी आतंकावीद ढ़ेर

सैन्य कार्यवाही में मणिपुर हमले के दोषी आतंकावीद ढ़ेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2015 08:42 pm IST,  Updated : Jun 09, 2015 08:47 pm IST

नई दिल्लीः भारत-म्यांमार सीमा के दो स्थानों पर आज भारतीय सेना की दो आतंकवादी गुटों से मुठभेड़ हुईं जिसमें वो दो आतंकवादी मारे गए है जो पिछले हफ्ते मणिपुर के चंदेल जिले में सेना पर

सैन्य कार्यवाही में...- India TV Hindi
सैन्य कार्यवाही में मणिपुर हमले के दोषी आतंकावीद ढ़ेर

नई दिल्लीः भारत-म्यांमार सीमा के दो स्थानों पर आज भारतीय सेना की दो आतंकवादी गुटों से मुठभेड़ हुईं जिसमें वो दो आतंकवादी मारे गए है जो पिछले हफ्ते मणिपुर के चंदेल जिले में सेना पर हुए उग्रवादि हमले में शामिल थे।

मेजर जेनेरल रणवीर सोंग नें आज के आपरेशन को काफी विश्वसनीय और खूफिया बताते हुए कहा कि आतंकवादी और भी बड़े हमले करने की फिराक में थे।

उन्होनें कहा कि, आज की मुठभेड़ में सेना ने आतंकवादी गुटों को काफी नुक्सान पहुंचाया।

सेना के सूत्रों के अनुसार एक मुठभेड़ म्यांमार की सीमा से लगे मनिपुर के उखरुल क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड NSCN(K) और कांग्लेई यावल कन्ना लूप (KYKL) के आतंकवादी थे जो घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

सेना ने कहा कि आतंकवाद से निबटने में उन्होनें म्यांमार के अधिकारियों से बातचीत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत