1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: मंत्री का ‘बिगड़ैल’ बेटा, लेडी टीचर को फॉर्च्यूनर में खींचने की कोशिश की

Video: मंत्री का ‘बिगड़ैल’ बेटा, लेडी टीचर को फॉर्च्यूनर में खींचने की कोशिश की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 05, 2016 06:27 pm IST,  Updated : Mar 05, 2016 06:29 pm IST

हैदराबाद: एक बेहद पॉश इलाके में एक लेडी टीचर से छेड़खानी हुई। फॉर्च्यूनर कार में बैठे 2 लोगों ने टीचर को कार में खींचने की कोशिश की। बाद में पता चला कि छेड़खानी करने वाला

susheel babu- India TV Hindi
susheel babu

हैदराबाद: एक बेहद पॉश इलाके में एक लेडी टीचर से छेड़खानी हुई। फॉर्च्यूनर कार में बैठे 2 लोगों ने टीचर को कार में खींचने की कोशिश की। बाद में पता चला कि छेड़खानी करने वाला कोई और नहीं एक बड़े मंत्री का बेटा है। इनका नाम है सुशील बाबू और ये रावेला किशोर बाबू के बेटे है जो आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। मिनिस्टर के इस बेटे के खिलाफ हैदराबाद की इस लेडी टीचर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। मिनिस्टर के बेटे का नाम सामने आने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं और ये लेडी टीचर अब अपने लिए इंसाफ मांग रही है।

क्या है पूरा मामला ?

घटना 3 फरवरी को शाम 4 बजे करीब की है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद टीचर हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके बंजारा हिल्स की सड़क से गुजर रही थी। आरोप है कि सड़क पर ही एक फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी और कार के भीतर नशे में धुत होकर 2 लोग बैठे थे। तभी रास्ते में मंत्री के बेटे ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की।

डरी-सहमी लेडी टीचर अपने घर गई और पति को पूरी बात बताई। पति जब तक आया कार के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट चुकी थी। भीड़ को ज्यों ही बदसलूकी की खबर मिली सबने मिलकर मिनिस्टर के बेटे की और ड्राइवर पिटाई कर दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस सुशील के ड्राइवर अप्पा राव को थाने ले गई। मिनिस्टर के बेटे को किसी और गाड़ी में बैठाकर कहीं और भेज दिया गया।

सबसे बड़ी बात ये है कि मिनिस्टर का बेटा जब मौके पर से चला गया। तब भीड़ को ये मालूम हुआ कि वो मंत्री का बेटा था। लोग पोस्टर देखकर ही सुशील बाबू को पहचान पाए। सुशील आंध्र प्रदेश के सोशल वेलफेयर मिनिस्टर रावेला किशोर बाबू का बेटा है ये खबर मिलते ही ये लेडी टीचर अपने पति के साथ दोबारा पुलिस स्टेशन गई और नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई।

फिलहाल सुशील के ड्राइवर अप्पा राव को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है क्योंकि पिटाई की वजह से उस काफी चोट लगी है और सुशील की तलाश की जा रही है। लेडी टीचर का आरोप है कि सुशील एक बड़े मिनिस्टर का बेटा है इसी वजह से पुलिसवाले उसे बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत