1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए गोल्डन डे, सचिन सिवाच के बाद अंकुश ने भी जीता गोल्ड
  Live Now

Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए गोल्डन डे, सचिन सिवाच के बाद अंकुश ने भी जीता गोल्ड

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Updated : Aug 01, 2026 11:57 pm IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 मेडल जीत चुका है। 1 अगस्त के मैच शेड्यूल को देखें तो आज बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर्स को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है।

Sachin Siwach- India TV Hindi
सचिन सिवाच Image Source : AFP

कॉमनवेल्थ गेम्स में 31 जुलाई तक भारत कुल 23 मेडल जीत चुका था। इसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। अब 1 अगस्त को होने वाले मुकाबलों में सबसे ज्यादा उम्मीदें बॉक्सिंग से हैं, जहां अलग-अलग वजन कैटेगरी में 10 भारतीय बॉक्सर मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। ऐसे में भारत को कई गोल्ड मेडल मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, भारत के शानदार पोल वॉल्टर देव मीणा और कुलदीप कुमार भी अपने-अपने खेल में दम दिखाएंगे।

बॉक्सिंग के अलावा ट्रिपल जंप के फाइनल में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु से भी मेडल की उम्मीद है। वहीं, 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीत चुके गुलवीर सिंह अब 5,000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर एक और मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही, जूडो में उन्नति शर्मा 63 किलोग्राम वर्ग के शुरुआती मैचों से अपने खेल की शुरुआत करेंगी।

 

Live updates :Commonwealth Games 2026 Day 10 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 11:25 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    अंकुश पांघल ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम

    भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह बॉक्सिंग में भारत का सातवां गोल्ड मेडल है।

  • 11:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पहले राउंड में अंकुश को मिली हार

    अंकुश पांघल को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।

  • 11:13 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    अंकुश पांघल का मुकाबला शुरू

    भारतीय मुक्केबाज अंकुश का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अंकुश के सामना फाइनल में मेंस के 80 किग्रा वर्ग में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से हो रहा है। 
     
  • 10:59 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सचिन सिवाच ने जीता गोल्ड

    सचिन सिवाच ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में नामीबिया के खिलाड़ी ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। भारत अब तक मुक्केबाजी में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है।

  • 10:29 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    लवलीना ने जीता सिल्वर मेडल

    भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हार का सामना करना पड़ा है। लवलीना को सिल्वर मेडल मिला है।

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    लवलीना की शानदार वापसी

    लवलीना ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा राउंड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एम्मा के खिलाफ यह राउंड 4-1 से जीत लिया, हालांकि जजों के फैसले में थोड़ा मतभेद रहा।

  • 10:18 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    लवलीना बोरगोहेन को पहले राउंड में मिली हार

    भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का महिला 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है, जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा सुई ग्रीनट्री से हो रहा है। हालांकि मैच की शुरुआत में ही लवलीना को झटका लगा है और वे इस मुकाबले का पहला राउंड हार गई हैं।

  • 10:13 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    लवलीना का मैच शुरू

    भारत की स्टार महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। पूरे देश की नज़रें इस मैच पर टिकी हैं और सभी को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

  • 9:58 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड

    अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की चेंटेले रीड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह बॉक्सिंग में भारत का पांचवां गोल्ड है।

  • 9:55 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    अरुंधति ने जीता दूसरा राउंड

    भारतीय महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत फैसले (सर्वसम्मति) से दूसरा राउंड जीत लिया है। इस जीत के साथ ही वे स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल करने से बस एक कदम दूर हैं और भारत के लिए मेडल पक्का करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

  • 9:48 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बॉक्सिंग रिंग में अरुंधति का मुकाबला शुरू

    भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का मैच चल रहा है। इस समय रिंग में उनका मुकाबला इंग्लैंड की चैंटेल रीड से हो रहा है। अरुंधति ने पहला राउंड जीत लिया है।

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रिया घंघस ने जीता गोल्ड मेडल

    प्रिया ने भारत के लिए बॉक्सिंग में चौथा गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी को मात दी है।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    साक्षी चौधरी ने जीता बॉक्सिंग में गोल्ड

    भारत की साक्षी चौधरी ने सभी जजों की सर्वसम्मति से पहला राउंड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी सही दूरी बनाकर बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी रूबी व्हाइट को दबाव में रखा। इंग्लैंड की रूबी व्हाइट ने साक्षी को उलझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी के शानदार बचाव और तेज फुटवर्क के आगे उनकी एक न चली।

  • 9:10 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम

    भारतीय जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिलाओं की 63 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने इस पदक के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई कोनोस्टर को हराकर यह जीत दर्ज की।

  • 9:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बॉक्सिंग रिंग में साक्षी एक्शन में

    महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। साक्षी महिला 51 किग्रा वर्ग के गोल्ड मेडल मुकाबले में खेलने के लिए उतरी हैं। साक्षी का सामना इस मैच में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट से हो रहा है। 
     
  • 8:58 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल दांव पर

    • रात 9:00 बजे: साक्षी चौधरी बनाम रूबी व्हाइट (इंग्लैंड): महिलाओं का 51kg फाइनल
    • रात 9:15 बजे: प्रिया घांघस बनाम मैरी-बथौल अल-अहमदियेह (कनाडा): महिलाओं का 60kg फाइनल
    • रात 9:45 बजे: अरुंधति चौधरी बनाम चैंटेल रीड (इंग्लैंड): महिलाओं का 70kg फाइनल
    • रात 10:15 बजे: लवलीना बोरगोहेन बनाम एम्मा सू ग्रीनट्री (ऑस्ट्रेलिया): महिलाओं का 75kg फाइनल
    • रात 10:45 बजे: सचिन सिवाच बनाम ट्राईअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो (नामीबिया): पुरुषों का 60kg फाइनल
    • रात 11:15 बजे: अंकुश पांगल बनाम डिमेजी शिट्टू (इंग्लैंड): पुरुषों का 80kg फाइनल
    • रात 11:45 बजे: नरेंद्र बेरवाल बनाम डमार थॉमस (इंग्लैंड): पुरुषों का 90kg फाइनल
  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    उन्नति शर्मा और हर्ष तोकस खेलेंगे ब्रॉन्ज मेडल के लिए

    एक छोटे ब्रेक के बाद, भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले फिर से शुरू होने जा रहे हैं। रात 8:30 बजे से भारत की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में) और हर्ष तोकस (पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में) कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। इसके बाद रात 9:00 बजे से, भारत के सात मुक्केबाज (Boxers) स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के लिए अपने-अपने फाइनल मैच खेलेंगे। रात में भारतीय खिलाड़ी पुरुषों के पोल वॉल्ट (Pole Vault), पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ और मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में अपना दम दिखाएंगे।

  • 7:59 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी मेडल विनर्स को बधाई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में खिलाड़ियों की यह शानदार सफलता बहुत गर्व की बात है। उन्होंने मेंस की ट्रिपल जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रवीण चित्रवेल को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रवीण की कड़ी मेहनत, ध्यान और बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही भारत को इस खेल में एक साथ दो पदक हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर मिला है। उन्होंने प्रवीण को भविष्य में और भी बड़ी सफलताएँ पाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • 7:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    उन्नति शर्मा को सेमीफाइनल में मिली हार

    उन्नति शर्मा महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन से हार गईं। इसके बावजूद उनके पास मेडल जीतने का मौका बचा है। वह आज ही कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) के मैच में हिस्सा लेंगी, जहाँ उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोस्टर से होगा।

  • 6:50 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    लॉन बॉल में नहीं मिली सफलता

    लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी का शानदार सफर शनिवार को समाप्त हो गया। पुरुषों के पेयर्स वर्ग के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ भारत की यह जोड़ी टाई-ब्रेकर में मुकाबला हार गई।

  • 6:45 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    जुडो से भारत को मिली अच्छी खबर

    हर्ष टोकस पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग में अपना क्वार्टर-फाइनल मैच हार गए थे, लेकिन उन्होंने समोआ के पेनियामिना पर्सिवल को हराकर रेपेचेज दौर का मुकाबला जीत लिया है। हर्ष ने यह जीत इप्पोन से हासिल की। अब भारतीय खिलाड़ी हर्ष टोकस आज ही ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) के लिए मैदान में उतरेंगे।

  • 5:49 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    उन्नति शर्मा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    भारतीय जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की कोना क्रिस्टी को हराकर जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

  • 5:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पैरा शॉट पुट में भारत को दो मेडल मिले

    पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत ने शॉट पुट में एक साथ दो मेडल जीते हैं। सोमन राणा ने 13.40 मीटर दूर गोला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीत लिया है।

  • 5:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    जादूमणि सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

    भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के झाई डिक्सन के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
  • 5:02 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    करणजीत सिंह ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    भारतीय जूडो खिलाड़ी करणजीत सिंह मान क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरुषों की 90 किलोग्राम स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 मैच में न्यूजीलैंड के एलियट कोनोली को हराकर यह जीत हासिल की।

  • 4:20 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत अब तक जीत चुका है 27 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 27 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 7 गोल्ड, 13 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इनमें से दो स्वर्ण पदक आज ही मुक्केबाजी में मिले हैं, जहां प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

  • 4:08 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ट्रिपल जंप में भारत को मिले दो और मेडल

    पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। भारत के प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर लंबी छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता, जबकि भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। प्रवीण ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं सेल्वा ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी। इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की सबसे लंबी छलांग लगाकर जीता।

  • 4:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी जीता गोल्ड

    प्रीति पवार के बाद अब जैस्मिन लंबोरिया ने भी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत का यह बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक है और ओवरऑल सातवां स्वर्ण पदक है। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया।

  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    फर्स्ट राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से मारी बाजी

    पहले राउंड में जैस्मिन ने स्प्लिट फैसले से जीत हासिल की। इस राउंड में तीन जजों ने जैस्मिन को 10-10 अंक दिए, जबकि दो जजों ने उन्हें 9-9 अंक दिए। वहीं दूसरी ओर, वॉल्श को दो जजों ने 10-10 अंक और तीन जजों ने 9-9 अंक दिए।

  • 3:48 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारत ने जीता छठा गोल्ड

    भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में छठा गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले भारत के लिए मीराबाई चानू (महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग), शर्मिला धनखड़ (पैरा एथलेटिक्स शॉट पुट F57), दिलीप महादू गावित (पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर T47), अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा जूडो), हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा जूडो) और प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा मुक्केबाजी) ने स्वर्ण पदक जीते थे।

  • 3:43 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    प्रीति पवार ने जीता गोल्ड

    प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने वुमेंस 54 किग्रा फाइनल में कनाडा की बॉक्सर स्कार्लेट डेलगाडो को हराया है।

  • 3:24 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सेल्वा प्रभु तीसरे स्थान पर पहुंचे

    तीन कोशिशों के बाद सेल्वा प्रभु तिरुमारन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहली छलांग 15.87 मीटर, दूसरी 16.17 मीटर और तीसरी छलांग 16.43 मीटर की लगाई। वहीं प्रवीण ने अपनी पहली कोशिश में 16.05 मीटर और दूसरी में 15.64 मीटर की छलांग लगाई, जिसके साथ वे फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।

  • 3:18 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    ट्रिपल जम्प फाइनल में थिरुमारान और प्रवीण एक्शन में

    पुरुषों की ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। इस इवेंट में भारत की ओर से सेल्वा प्रभु थिरुमारान और प्रवीण चित्रावेल मैदान में उतर रहे हैं। दोनों ही एथलीट शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल