1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलभाषण जाधव कहां हैं और किस हाल में हैं, हमें कोई जानकारी नहीं: विदेश मंत्रालय

कुलभाषण जाधव कहां हैं और किस हाल में हैं, हमें कोई जानकारी नहीं: विदेश मंत्रालय

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 06:45 pm IST

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में किस जगह पर हैं और किस हाल में हैं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है और सरकार उन्हें वापस लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है।

kulbhushan jadhav- India TV Hindi
kulbhushan jadhav

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में किस जगह पर हैं और किस हाल में हैं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है और सरकार उन्हें वापस लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने कथित जासूसी की गतिविधियों के आरोप में 46 वर्षीय जाधव को मौत की सजा सुनाई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कुलभाषण जाधव कहां हैं और किस हाल में हैं। हम उन्हें वापस लाने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन हम उन कदमों को सार्वजनिक नहीं कर सकते जो हम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें

मंत्रालय के अनुसार, हम इस अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तान के साथ संपर्क में हैं।

जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाये जाने के मुद्दे ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि इसका असर दोनों देशों के संबंधों पर पड़ सकता है तथा सरकार उन्हें बचाने के लिए अपनी हदों से आगे जाकर प्रयास करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत