1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 08:15 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मार्गदर्शक मंडल में शुमार और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के यहां पृथ्वीराज रोड स्थित आवास में आज सुबह मामूली आग लग गई।

lk advani- India TV Hindi
lk advani

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मार्गदर्शक मंडल में शुमार और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के यहां पृथ्वीराज रोड स्थित आवास में आज सुबह मामूली आग लग गई।

पुलिस ने कहा कि आग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है और आग को दमकल विभाग के कर्मियों की मदद के बिना ही बुझा दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब पौने दस बजे सूचना दी गई। बगीचे के पास मरम्मत का कुछ काम चल रहा था और शॉर्ट सर्किट के कारण एक केबल में आग लग गई।

पुलिस की मदद से कुछ मिनटों में ही आग को बुझा दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत