1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मदरसे में 10 साल की लड़की से किशोर ने किया रेप, मौलवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मदरसे में 10 साल की लड़की से किशोर ने किया रेप, मौलवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2018 02:44 pm IST,  Updated : Apr 25, 2018 02:44 pm IST

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने मामले में कथित भूमिका को लेकर मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार करने की मांग की...

representational image
 - India TV Hindi
representational image  

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके से 10 वर्षीय एक लड़की को गाजियाबाद स्थित एक मदरसे ले जाया गया और वहां एक नाबालिग ने उससे दुष्कर्म किया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने मामले में कथित भूमिका को लेकर मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मौलवी से पूछताछ की जा रही है। लड़की के पिता ने 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी कि उसकी लड़की बाजार गई थी, लेकिन लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लड़की को अपने साथ ले जाता दिखा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के मदरसे में होने का पता चला। लड़की को वहां से बरामद कर लिया गया।

मजिस्ट्रेट के समक्ष कल लड़की का बयान दर्ज किया गया। आरोपी को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस मौलवी से मामले में उसकी संलिप्तता और इस बारे में पूछताछ कर रही कि क्या उसे पता था कि लड़की को मदरसे में रखा गया है। गाजीपुर में लोगों ने आज प्रदर्शन किया और मौलवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने कहा, ‘‘हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित जांच की जा रही है और अपराध में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के दूसरे राज्य में होने से संबंधित जटिलताओं को देखते हुए और मामले की गहन पड़ताल के लिए मामला अपराध शाखा को सौंपा जा रहा है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत