इलाहाबाद हाईकोर्ट से श्रावस्ती जिले के मदरसा अहले सुन्नत इमाम अहमद रजा को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि बिना सरकारी मान्यता वाले मदरसे बंद नहीं किए जा सकते। उत्तर प्रदेश के 2016 के मदरसा विनियमन में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
मदरसा शिक्षा प्रणाली में बेहतर शिक्षा के लिए योगी सरकार नए नियमों को लागू करेगी। मदरसे में कार्यरत शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
आरोपियों ने नागपुर के कई मदरसों और दरगाह पर, और एक निर्माणाधीन इमारत का पोस्टर लगाया था। इसके साथ ही संस्था का बैनर लगाकर उसके नीचे क्यूआर कोड चिपकाया था और लोगों से इस मदरसा के लिए फंडिंग करने की प्रार्थना की थी।
नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर परिधि के बफर जोन में तीन दिनों से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही जारी है और इसके तहत जिले में अब तक छह मदरसे सील कराए गये हैं।
गुजरात के साबरकांठा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां छात्रों के साथ मारपीट मामले में 3 मदरसा शिक्षक गिरफ्तार किए गए हैं।
उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए योजना पर काम किया जा रहा है। शुरुआती दौर में 400 मदरसों को इसमें शामिल किया जाएगा।
दिल्ली के दयालपुर में 3 नाबालिग छात्रों ने एक छात्र की हत्या कर दी है। हत्या का कारण काफी चौंकाने वाला है। आरोपियों का कहना है कि वह मदरसे की छुट्टी करवाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे के पैर बांधकर उसे छत से उल्टा लटका रखा है। यह दावा किया जा रहा है कि बच्चे की पिटाई का यह चौंका देने वाला वीडियो भारत स्थित किसी मदरसे का है।
मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों मदरसों को लेकर गरमाई हुई है। सरकार का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से चल रहे मदरसों में बच्चों को कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है।
RSS के तीन कार्यकर्ताओं पर 34 साल के मदरसा शिक्षक मोहम्मद रियास मौलवी की हत्या का आरोप है जो पास के चूरी में स्थित एक मदरसे में पढ़ाते थे।
कोल्हापुर के पावनगढ़ में शुक्रवार देर रात प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने मदरसे को जमींदोज कर दिया। पिछले 55 साल से यह मदरसा चल रहा था।
असम के प्राथमिक शिक्षा विभाग के द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राज्य भर में 1,281 उच्च प्राथमिक एमई मदरसों को तत्काल प्रभाव से एमई स्कूल के रूप में जाना जाएगा।
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य के 30 मदरसों में 749 हिंदू छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में बयाया गया है कि जहां छात्र इन मदरसों में पढ़ रहे हैं, वहां सरकारी सरकारी स्कूल कम बच्चे होने की वजह से बंद कर दिए गए हैं।
गुजरात के जूनागढ़ से आई एक शर्मसार कर देने वाली खबर में एक मौलवी को कम से कम 10 नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पिछले साल दिसंबर को हुई घटना में मदरसे के इमाम ने बाकी बच्चों को घर भेज दिया था और बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया था।
भुसावल में एक सामाजिक संस्था की मदद से स्टेशन पर सदर एक्सप्रेस की सघन जांच की गई। दानापुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 01040 में बाल तस्करी की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
उत्तर प्रदेश में बीते साल हुए सर्वे में 8,441 मदरसे गलत तरीके से चलते हुए मिले थे। इसलिए इस बार विदेशी फंडिग हासिल करने वाले मदरसों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस दायरे में 4 हजार से ज्यादा मदरसे आएंगे।
मदरसों पर बीजेपी के इस स्टैंड के बाद मदरसा संचालकों का कहना है कि एक वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है।
मदरसे के तमाम बच्चों ने बताया कि उनमें PM के प्रोग्राम को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी ‘मन की बात’ नहीं सुनी है।
यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मदरसों में छात्रों, मौलानाओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इस कार्यक्रम को सुनने के लिए इकट्ठा किया जाएगा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़