1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मदरसे में बच्चे की बेरहमी से पिटाई, एक टीचर ने पकड़ा और दूसरे ने 42 बार मारी छड़ी; चीखता रहा मासूम

मदरसे में बच्चे की बेरहमी से पिटाई, एक टीचर ने पकड़ा और दूसरे ने 42 बार मारी छड़ी; चीखता रहा मासूम

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 04, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 04:00 pm IST

Child Abuse Case Madrasa: सहारनपुर के मदरसे में बच्चे की बेरहमी से पिटाई हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Saharanpur madrasa child abuse- India TV Hindi
सहारनपुर के मदरसे में बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Saharanpur Madrasa Child Beating: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ अमानवीय रूप से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक मदरसा शिक्षक बच्चे के पैरों को पकड़कर उसे उल्टा लेटा देता है, जबकि दूसरा शिक्षक छड़ी से उसकी लगातार पिटाई करता है।

मदरसे में मासूम को 42 बार मारी छड़ी

आरोप है कि बच्चे को करीब 42 बार छड़ी से मारा गया। इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता है। अपने टीचर्स से रहम की गुहार लगाता है लेकिन मारने वालों को जरा सा भी रहम नहीं आता है। लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

वायरल हुआ बच्चे से क्रूरता का वीडियो

वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी दिख रहा है, जो इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा होता है। वायरल वीडियो में न केवल बच्चे के साथ क्रूरता की गई, बल्कि उसकी पिटाई को भी कैमरे में कैद किया गया।

पुलिस ने आरोपी शिक्षकों को किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी से जुड़े मामलों पर भी गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दो मदरसा शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ, वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस मामले पर सीओ नकुड़ अशोक सिसोदिया ने कहा कि कस्बा गंगोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मदरसे में एक बच्चे को दो लोग पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना गंगोह में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ये मामला मदरसा दारुल उलूम जकरिया में हुआ है। दोनों नामजद आरोपियों जुनैद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट- खालिद हसन)

ये भी पढ़ें- मेरठ में तीन लोगों की मौत से हड़कंप, देसी शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।