1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में बंद होंगे मदरसे, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

मध्य प्रदेश में बंद होंगे मदरसे, CM मोहन यादव ने दिए संकेत

 Published : Jul 05, 2024 09:23 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 09:23 pm IST

मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों मदरसों को लेकर गरमाई हुई है। सरकार का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से चल रहे मदरसों में बच्चों को कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है।

mohan yadav- India TV Hindi
मोहन यादव Image Source : FILE PHOTO

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश में मदरसे बंद हो सकते हैं। इस बात के संकेत प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए हैं। उन्होंने मदरसा बंद करने की तैयारी को लेकर दो टूक में कहा कि सब करेंगे, चिंता मत करो। सीएम मोहन यादव शुक्रवार को अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार करने सुरलाखापा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी के एक आदिवासी कार्यकर्ता अखिलेश धुर्वे के घर जमीन पर बैठकर भोजन किया।

सीएम ने कुटकी का भात, कढ़ी, मक्के की रोटी और भर्ता का स्वाद चखा। खाना खाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश में मदरसों को बंद करने के संकेत दिए।

'चिंता मत करो, धीरे-धीरे सब बंद करेंगे'

दरअसल, विधानसभा में विपक्ष इन दिनों इस बात को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है कि सरकार मदरसों को बंद करने की तैयारी कर रही है। विपक्ष के इसी हंगामे पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो सीएम मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे सब बंद करेंगे, आप लोग चिंता मत कीजिए।

MP में मदरसों को लेकर गरमाई राजनीति

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों मदरसों को लेकर गरमाई हुई है। सरकार का कहना है कि गैर कानूनी तरीके से चल रहे मदरसों में बच्चों को कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा कई ऐसी गतिविधियां भी होती हैं, जो देश और समाज के लिए घातक हैं। (IANS इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में पकड़ा गया IM, ISIS से प्रभावित आतंकी, मोहन यादव क्या बोले?

शहर के वार्डों में नहीं हो रहा काम, नाराज पार्षदों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जताया विरोध; देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।