1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मदरसे की नाबालिग छात्राओं के साथ हो रही थी अश्लील हरकतें, पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी मुफ्ती

मदरसे की नाबालिग छात्राओं के साथ हो रही थी अश्लील हरकतें, पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी मुफ्ती

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 11, 2026 12:38 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 12:43 pm IST

करौली के एक मदरसा में पढ़ने वाली नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बच्चियों का यौन शोषण किया जा रहा है।

आरोपी मुफ्ती- India TV Hindi
आरोपी मुफ्ती Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के करौली जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले में मुफ्ती सद्दाम हुसैन सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप है। पिछले एक साल से नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप लगा है। 

शिकायतकर्ता ने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी मुफ्ती को हिरासत में भी लिया है।

एक साल से चल रहा था शोषण का खेल

शिकायतकर्ता मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसे का मुख्य मुफ्ती सद्दाम हुसैन और उसके कुछ अन्य साथियों द्वारा पिछले करीब एक साल से वहां पढ़ने वाली बच्चियों के साथ अश्लील हरकत और अभद्रता की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से बालिकाओं का यौन शोषण किया जा रहा है।

राजस्थान मदरसा बोर्ड से संचालित

उन्होंने शिकायत में लिखा कि मदरसा स्वास्थ्य शासी संस्था होने के कारण अन्य किसी का हस्तक्षेप नहीं है। उक्त मदरसा राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित है। उन्होंने बताया कि इस बारे में समाज के वरिष्ठ लोगों को भी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने व आरोपियों ने सभी आरोपी को झूठा बताया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल को सौंपी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें-

बेकाबू ऑडी ने विदेशी युवती को रौंदा, 15 फीट हवा में उछलने के बाद हुई मौत; रूह कंपा देगा CCTV वीडियो

"कानून दिल टूटने को अपराध नहीं मानता", रेप मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट की टिप्पणी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।