1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2020 08:49 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 08:50 pm IST

नाबालिग की मां ने इस मामले में आरोपी युवक सुनील मुर्मू,उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Rape- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक, उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिग की मां ने इस मामले में आरोपी युवक सुनील मुर्मू,उसके माता-पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की की मां ने शिकायत में कहा कि 24जनवरी की शाम उसकी नाबालिग बेटी पड़ोस के टोले में आयोजित सोहराय पर्व में शामिल होने गई थी। शाम होने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की।

बाद में पता चला कि गांव के ही सुनील मुर्मू (20 वर्ष) ने उसे अगवा कर अपने घर में रखा है। पूछताछ के दौरान सुनील के माता पिता ने बताया कि लड़के लड़की ने संथाली रीति रिवाज से शादी कर ली है। जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने दूसरे दिन गांव में पंचायत बुलायी।

पंचायत में उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसने जुर्माने की राशि जमा करवा दी और अपनी बेटी को वापस ले आई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुनील मुर्मू ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत