1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दिल्ली हिंसा के बाद बोले इमरान- PAK में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा

दिल्ली हिंसा के बाद बोले इमरान- PAK में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 07:31 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की निन्दा करते हुए बुधवार को आगाह किया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की निन्दा करते हुए बुधवार को आगाह किया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रविवार से हो रही हिंसा में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं।

खान ने कहा, ‘‘मैं अपने लोगों को आगाह करना चाहता हूं कि जो भी हमारे गैर मुस्लिम नागरिकों या उनके धर्मस्थलों को निशाना बनाएगा, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। हमारे अल्पसंख्यक इस देश के बराबर के नागरिक हैं।’’ खान ने दिल्ली में हुई हिंसा की निन्दा की और कहा कि विश्व समुदाय को अब कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब भारत में 20 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। विश्व समुदाय को अब कार्रवाई करनी चाहिए।’’ खान ने कहा, ‘‘जब भी घृणा आधारित नस्लवादी विचारधारा हावी होती है तो खूनखराबा होता है।’’

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पिछले साल के अपने संबोधन का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के भारत के फैसले की अनदेखी न करने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश