1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग मुजरिम रिहा, निर्भया के माता पिता को इंडिया गेट से हटाया गया

नाबालिग मुजरिम रिहा, निर्भया के माता पिता को इंडिया गेट से हटाया गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 20, 2015 06:48 pm IST,  Updated : Dec 20, 2015 07:00 pm IST

तीन साल बाद निर्भया गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को आज छोड़ दिया गया। अभी तक वो सुधारगृह में था।

NIRBHAYA- India TV Hindi
NIRBHAYA

नई दिल्ली: तीन साल बाद निर्भया गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को आज छोड़ दिया गया। अभी तक वो सुधारगृह में था। हालांकि वह अभी कुछ दिनों के लिए दिल्ली के एक एनजीओ के संरक्षण में रहेगा। निर्भया के माता पिता इस फैसले के खिलाफ इंडिया गेट पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। वहीं आज इस फैसले के खिलाफ लोग और निर्भया के माता पिता सुबह से ही जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन कर रहे लोग नाबालिग आरोपी के लिए कड़ी सज़ा की मांग कर रहे थे। आरोपी की रिहाई के बाद निर्भया के माता पिता ने राजपथ पर विरोध प्रदर्शन किया। उनके साथ इस मौके पर काफी सारे लोग मौजूद थे। निर्भया की मां ने कहा कि सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। निर्भया के माता पिता दिल्ली के राजपथ पर इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। निर्भया के माता पिता का साथ देने के लिए लोग सैकड़ों की संख्या में फिलहाल राजपथ पर मौजूद हैं।

लोग अपने हांथों में तख्तियां लेकर इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग ने भी नाबालिग आरोपी की रिहाई का विरोध करते हुए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को एक चिट्ठी भी लिखी थी। इससे पहले निर्भया के माता पिता ने नाबालिग आरोपी को एनजीओ में रखे जाने के फैसले का भी विरोध किया था। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को हुई इस वारदात के जुर्म में नाबालिग को मिली तीन साल की सजा पूरी हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत