1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एकमात्र रोगी के ठीक होने के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हुआ मिजोरम

एकमात्र रोगी के ठीक होने के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हुआ मिजोरम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 10:21 pm IST,  Updated : May 09, 2020 10:21 pm IST

मिजोरम शनिवार को एकमात्र रोगी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिजोरम अब पूर्वोत्तर के चार अन्य राज्यों मणिपुर, सिक्किम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश की जमात में शामिल हो गया है।

Mizoram becomes coronavirus-free with recovery of lone patient- India TV Hindi
Mizoram becomes coronavirus-free with recovery of lone patient Image Source : PTI

आइजोल: मिजोरम शनिवार को एकमात्र रोगी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोरोना वायरस से मुक्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिजोरम अब पूर्वोत्तर के चार अन्य राज्यों मणिपुर, सिक्किम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश की जमात में शामिल हो गया है। मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर आर ललथांगलियाना ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के एकमात्र रोगी, पादरी को 45 दिन के इलाज के बाद शनिवार दोपहर जोरम मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिल गई। मंत्री ने कहा कि उनकी लगातार चार बार जांच की गई। सभी जांच रिपोर्टों में उसके ठीक होने की पुष्टि के बाद उन्हें छुट्टी दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।