1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना के बढ़े मामले, मिजोरम ने अगले दो सप्ताह के लिए लागू किया लॉकडाउन

कोरोना के बढ़े मामले, मिजोरम ने अगले दो सप्ताह के लिए लागू किया लॉकडाउन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 05:21 pm IST

मुख्यमंत्री जोरामथांगा लॉकडाउन को 2 हफ्तों तक बढ़ाने की घोषणा की है।

Coronavirus cases- India TV Hindi
Coronavirus cases Image Source : AP

कोरोना संकट से जूझ रहे देश में जहां एक ओर केंद्र सरकार आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू कर रही है। वहीं कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी आ रही है। यही हाल देश के उत्तर पूर्वी राज्यों का भी है। म्यामार सीमा से सटे राज्य मिजोरम ने एक सख्त कदम उठाते हुए राज्य में राज्य सरकार क ेलॉकडाउन की अ​वधि बढ़ाने की घो​षणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथांगा लॉकडाउन को 2 हफ्तों तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने क्वारन्टीन अवधि भी 14 दिनों से बढ़ाकर 21 दिन करने का फैसला किया है। 

राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने लॉकडाउन की अवधि 2 हफ्ते और बढ़ाने का फैसला किया है। यह अवधि 9 जून 2020 से शुरू होगी। राज्य सरकार के अनुसार लॉकडाउन की गाइडलाइंस जल्द ही जारी कर दी जाएंगी। राज्य में अब तक कोरोना के 34 मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें से 33 मामले एक्टिव हैं। सिर्फ 1 व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज 08 जून (सोमवार) सुबह 8 बजे तक देश में अबतक कोरोना के कुल 256611 केस सामने आए हैं। इनमें 125381 ऐक्टिव केस हैं जबकि 124095 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं यानी ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में अबतक कुल 7135 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान भारत में कोरोना के 9,983‬ नए मामले सामने आए हैं और 206‬ लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 48.35 प्रतिशत जबकि डेथ रेट 2.78 प्रतिशत है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत