1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे: मल्टीप्लेक्स में घुसकर मनसे कार्यकर्ताओं ने मैनेजर पर बरसाए थप्पड़

पुणे: मल्टीप्लेक्स में घुसकर मनसे कार्यकर्ताओं ने मैनेजर पर बरसाए थप्पड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 04:17 pm IST

शहर के एक मल्टीप्लेक्स में मनसे कार्यकर्ताओं ने वहां के मैनेजर पर थप्पड़ बरसाए हैं।

मैनेजर पर थप्पड़...- India TV Hindi
मैनेजर पर थप्पड़ बरसात मनसे कार्यकर्ता।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। शहर के एक मल्टीप्लेक्स में मनसे कार्यकर्ताओं ने वहां के मैनेजर पर थप्पड़ बरसाए हैं। मैनेजर को पीटते मनसे कार्यकर्ताओं की ये सारी हरकत कैमरे में कैद भी हुई है। मनसे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मल्टीप्लेक में 5 रुपए का पॉपकोर्न 250 रुपए में बिक रहा है। जिसके बाद प्लटीप्लेक्स के काउंटर पर मनसे का कार्ड रखकर वहां मौजूद मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी।

पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने मैनेजर हाथ जोड़े दिखाई दे रहा था। मॉल में मार-पिटाई करते मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मॉल प्रशासन रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कर रहा है। इस सारी घटना के बाद पुलिस के मॉल पहुंचने से पहले ही मनसे कार्यकर्ता वहां से निकल चुके थे। मनसे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कीमतें कम नहीं की गई तो आगे इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी राज ठाकरे की पार्टी है। इससे पहले भी मनसे पर इस तरह की मारपीट के आरोप लगते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत