1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोबाइल एप अपराध रोकने में मददगार

मोबाइल एप अपराध रोकने में मददगार

 Written By: IANS
 Published : Jul 07, 2015 09:15 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 09:17 am IST

झांसी: उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने आम जन की सुरक्षा के लिए एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च किया है, जो लोगों के लिए बेहद मददगार होगा। इस एप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने

मोबाइल एप अपराध रोकने...- India TV Hindi
मोबाइल एप अपराध रोकने में मददगार

झांसी: उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने आम जन की सुरक्षा के लिए एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च किया है, जो लोगों के लिए बेहद मददगार होगा। इस एप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने के बाद यह सुविधा हासिल की जा सकती है।

झांसी जनपद में रहने वालों को सुरक्षा प्रदान कर कानून पर विश्वास बनाने एवं 'तीसरी आंख' बनाने के लिए झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरन एस. के अथक प्रयासों से 'सिटीजन कॉप एप' लॉन्च किया गया है।

एसएसपी ने एप की खासियत के बारे में बताया कि इस एप को स्मार्ट फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और इसके डाउनलोड होने के बाद बताए हुए निर्देशों में जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस एप के माध्यम से कोई भी शख्स आसपास होने वाले अपराध का वीडियो और फोटो पुलिस कंट्रोल को भेज सकता है और इस कंट्रोल रूम की देखरेख एएसपी आशीष कुमार करेंगे।

इसके माध्यम से पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। जैसे ही कोई शख्स मैसेज भेजेगा, यह एप उसकी लोकेशन की जानकारी दे देगा। यह एप कंट्रोल रूम में जुड़ा रहेगा। किसी भी परेशानी में मैसेज करते ही पुलिस हरकत में आएगी और लोकेशन के आधार पर संपर्क कर पीड़ित से जानकारी ली जाएगी।

यदि कोई शख्स परेशानी में है तो पुलिस उसकी मदद करेगी और यदि कोई शख्स मैसेज पुलिस तक पहुंचाना चाहता है, तब भी पुलिस उसको गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेगी। मैसेज भेजने वाले का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस एप के माध्यम से महिलाओं व बच्चों को भी सुरक्षा मिलेगी। इस एप की एसओएस सेटिंग में जाकर पांच लोगों का ग्रुप बनाया जा सकता है।

यदि कोई व्यक्ति किसी मुसीबत में है तो इस ग्रुप के माध्यम से उसका मैसेज उससे जुड़े हुए पांचों लोगों के पास पहुंच जाएगा। साथ ही उसके लोकेशन को भी अवगत कराएगा। आने वाले समय में इस एप से आरटीओ विभाग, स्वास्थ्य विभाग को जोड़ा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत