1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बहाल; अनंतनाग, पुलवामा में नहीं हटी रोक

श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बहाल; अनंतनाग, पुलवामा में नहीं हटी रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 03:40 pm IST

श्रीनगर में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। हालांकि अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इस पर लगी रोक अभी जारी रहेगी। 

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

श्रीनगर: श्रीनगर में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। हालांकि अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इस पर लगी रोक अभी जारी रहेगी। इससे पहले कल कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पर इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में स्थिति में सुधार को देखते हुए इन सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया गया।

अधिकारियों ने कल घाटी के श्रीनगर , अनंतनाग और पुलवामा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था। अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के बाद एहतियाती तौर पर इन सेवाओं को रोक दिया गया था। इस मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू - कश्मीर से कथित तौर पर जुड़े चार आतंकी मारे गए। उनमें से एक आतंकी श्रीनगर का रहने वाला था। 

अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग और पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं और स्थिति के आकलन के बाद वहां सेवाएं बहाल किये जाने के बारे में फैसला किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत