1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में सनकी आशिक से लड़की को छुड़ाया गया, 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

भोपाल में सनकी आशिक से लड़की को छुड़ाया गया, 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 08:17 pm IST

सुबह सात बजे से एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर उसने मुंबई में मॉडलिंग करनेवाली ल़ड़की को कैद कर रखा था।

Bhopal hostage- India TV Hindi
Bhopal hostage

भोपाल: भोपाल में सनकी आशिक द्वारा बंधक बनाए गए मॉडल को छुड़ा लिया गया। सुबह सात बजे से एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर उसने मुंबई में मॉडलिंग करनेवाली ल़ड़की को कैद कर रखा था। सनकी आशिक का कहना था कि वह मॉडल से शादी करना चाहता है। इस पूरी घटना के लिए सनकी आशिक ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।

जानकारी के मुताबिक लड़की और लड़के एक-दूसरे को लंबे अर्से जानते हैं और दोनों में दोस्ती है। आज सुबह सात बजे वह मॉडल के भोपाल स्थित फ्लैट पर पहुंचा। कमरे में दाखिल होते ही उसने मॉडल को बंधक बना लिया। इस बीच खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन सनकी आशिक ने कैंची से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

पुलिस ने लड़के के परिजनों के भी बुला लिया। लड़के को समझाने की कोशिश की जा रही थी। लड़के से जब इंडिया टीवी संवाददाता ने लड़की से बात कराने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। पुलिस की कोशिश रही कि दोनों को सुरक्षित कमरे से बाहर निकाला जाए। वहीं लड़के का कहना था कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत