1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बचाव, राहत अभियान के लिए तैयार रहें : मोदी

बचाव, राहत अभियान के लिए तैयार रहें : मोदी

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 05:26 pm IST,  Updated : May 12, 2015 05:29 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में दोबारा आए भूकंप के मद्देनजर अधिकारियों को बचाव व राहत अभियान के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है। मोदी ने

बचाव, राहत अभियान के...- India TV Hindi
बचाव, राहत अभियान के लिए तैयार रहें : मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में दोबारा आए भूकंप के मद्देनजर अधिकारियों को बचाव व राहत अभियान के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है। मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर बचाव व राहत अभियान के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, "एक उच्चस्तरीय बैठक में मोदी ने नेपाल तथा भारत के हिस्सों में आए भूकंप पर हालात का जायजा लिया।"

मोदी ने नेपाल में आए 7.3 तीव्रता के एक भूकंप पर हालात का जायजा लिया। भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूर्वोत्तर कोदारी में स्थित था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत