1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO को बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2015 04:37 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 04:42 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रक्षेपण यान PSLV को सफलतापूर्वक छोड़े जाने के लिए शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई दी और कहा कि यह भारत के लिए असीम गौरव का

प्रधानमंत्री मोदी ने...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO को बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रक्षेपण यान PSLV को सफलतापूर्वक छोड़े जाने के लिए शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई दी और कहा कि यह भारत के लिए असीम गौरव का पल है। इस प्रक्षेपण यान ने पांच ब्रिटिश उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है। उन्होंने कहा, "ब्रिटेन के पांच उपग्रहों के साथ पीएसएलवी को सफलतापूर्वक छोड़ा जाना भारत के लिए असीम गौरव का पल है। इसरो के दल को बधाई।"

उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार रात अपने ध्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-XL) की मदद से ब्रिटेन के पांच उपग्रहों को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। 

प्रक्षेपण यान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया।

ISRO का साल 2015 में यह पहला व्यावसायिक मिशन है।

यह भी पढ़े- भारतीय रॉकेट ने किया 5 ब्रिटिश उपग्रहों का प्रक्षेपण

आगे की स्लाइड में देखे इस मिशन की तस्वीरें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत