1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी से मोदी प्रसन्न

एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी से मोदी प्रसन्न

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 06:50 am IST,  Updated : May 13, 2015 06:50 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में वृद्धि पर मंगलवार को खुशी जताई। हाल में हुई गणना में एशियाई शेरों की संख्या में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की

एशियाई शेरों की...- India TV Hindi
एशियाई शेरों की संख्या में बढ़ोतरी से मोदी प्रसन्न

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में वृद्धि पर मंगलवार को खुशी जताई। हाल में हुई गणना में एशियाई शेरों की संख्या में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "एशियाई प्रजाति के शेरों की संख्या में वृद्धि (27 फीसदी) की खबर सुनकर मुझे खुशी हुई। स्थानीय लोगों, अधिकारियों एवं वन्य जीव प्रेमियों के प्रयासों से ही यह वृद्धि संभव हो पाई है।"

गुजरात के गिर वन में पाए जाने वाले इस शेर की संख्या में 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी कुल संख्या 523 हो गई है। गिर अभयारण्य तथा निकटवर्ती जूनागढ़ जिले के वन्य इलाके में कुल 109 नर शेर, 201 मादा शेर तथा 213 शावक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत