1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसे अस्तित्व में आया 'मोदी कुर्ता'? सादगी ही बन गई प्रधानमंत्री का स्टाइल, पढ़िए पीछे की कहानी

कैसे अस्तित्व में आया 'मोदी कुर्ता'? सादगी ही बन गई प्रधानमंत्री का स्टाइल, पढ़िए पीछे की कहानी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2020 10:16 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 10:16 am IST

'मोदी कुर्ता' लोगों में बहुत लोकप्रिय है। हालांकि, इस कुर्ते का जन्म प्रधानमंत्री की सादगी के कारण ही हुआ है। इसके पीछे पीएम मोदी की सादगी ही है, जो अब लोगों के बीच स्टाइल बन गई है।

कैसे अस्तित्व में आया 'मोदी कुर्ता'? सादगी ही बन गई प्रधानमंत्री का स्टाइल, पढ़िए पीछे की कहानी- India TV Hindi
कैसे अस्तित्व में आया 'मोदी कुर्ता'? सादगी ही बन गई प्रधानमंत्री का स्टाइल, पढ़िए पीछे की कहानी Image Source : INSTAGRAM/NARENDRA MODI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक हैं। वह विश्वभर में लोकप्रिय हैं और सिर्फ वह ही नहीं उनका स्टाइल भी काफी लोकप्रिय है। 17 सिंतबर 2020 यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके फेमस कुर्ते के बारे में बताएंगे। उनका कुर्ता, 'मोदी कुर्ता' के नाम से फेमस है। यह आधी बांह का कुर्ता होता है। पीएम मोदी ज्यादातर इसी तरह का कुर्ता पहनते हैं।

'मोदी कुर्ता' लोगों में बहुत लोकप्रिय है। हालांकि, इस कुर्ते का जन्म प्रधानमंत्री की सादगी के कारण ही हुआ है। इसके पीछे पीएम मोदी की सादगी ही है, जो अब लोगों के बीच स्टाइल बन गई है। आमतौर पर इसे एक ऐसा ‘स्टाइल स्टेटमेंट’ माना जाता है, जिसकी शुरुआत के मूल में अत्यधिक सादगी है। ‘मोदी कुर्ता’ की शुरुआत के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने काफी पहले बताया था कि वह RSS से जुड़ने के वक्त से ऐसा ही कुर्ता पहनते आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था, “आरएसएस और भाजपा में काम का मतलब सिर्फ अत्यधिक यात्राएं ही नहीं, बल्कि अनिश्चित और दुश्कर कार्यक्रम भी है। और मैं तो अपने कपड़े हमेशा खुद ही धोता था, मैं सोचा कि पूरी बांह का कुर्ता धोना अधिक कठिन था और ज्यादा समय लेता था तो मैंने अपने कुर्ते को काटकर आधी बांह का कर देने का फैसला किया।” 

इस तरह मोदी कुर्ता की शुरुआत हुई! समय बीतने के साथ, खासतौर से हाल के कुछ वर्षों में मोदी कुर्ता दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया। इसके अलावा ‘मोदी मास्क’, कप, टी-शर्ट, बैज और यहां तक कि चॉकलेट जैसी चीजें भी समय समय पर देखी गईं, लेकिन इनमें से कुछ भी मोदी कुर्ता जितना लोकप्रिय नहीं हुआ। मोदी कुर्ता की सादगी ही उसे खास बना देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत