1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2018 08:34 am IST,  Updated : Jun 28, 2018 08:34 am IST

मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इसके अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देने की संभावना है।

Monsoon reaches north India likely to hit Delhi in next...- India TV Hindi
Monsoon reaches north India likely to hit Delhi in next 24-48 hours

नयी दिल्ली: मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इसके अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देने की संभावना है। (खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोकी गई, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश की संभावना जताई )

मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। हालांकि, अभी मॉनसून के दिल्ली पहुंचने की घोषणा की जानी बाकी है।

मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून से पहले की बारिश हो रही है। मॉनसून के अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली में दस्तक देने की उम्मीद है। मॉनसून के दिल्ली पहुंचने का सामान्य समय 29 जून है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत