1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग का अनुमान

5 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग का अनुमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 12:55 pm IST,  Updated : May 15, 2020 01:05 pm IST

पिछले साल केरल के तट पर मानसून ने 8 जून को दस्तक दी थी जबकि मौसम विभाग ने 6 जून का अनुमान जारी किया था। इस बार देखना होगा कि मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग का अनुमान कितना सही बैठता है।

Monsoon to hit Kerala coast by June 5th says IMD- India TV Hindi
Monsoon to hit Kerala coast by June 5th says IMD Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि 5 जून को वह केरल के तट पर अपनी दस्तक दे सकता है। पिछले साल केरल के तट पर मानसून ने 8 जून को दस्तक दी थी जबकि मौसम विभाग ने 6 जून का अनुमान जारी किया था। इस बार देखना होगा कि मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग का अनुमान कितना सही बैठता है। मौमस विभाग ने इस साल पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य बरसात का अनुमान लगाया है।

केरल के तट पर मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग के पिछले 5 अनुमान पर नजर डालें तो 5 में से 2 अनुमान बिलकुल सही गए हैं। 2018 के लिए मौसम विभाग ने 29 मई का अनुमान जारी किया था और उसी दिन मानसून की दस्तक दी थी। 2017 में 30 मई का अनुमान था और उसी दिन मानसून केरल के तट पर पहुंचा था। लेकिन 2015 में 30 मई का अनुमान लगाया गया था जबकि 5 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 2016 में 7 जून का अनुमान था जबकि मानसून 8 जून को पहुंचा था।

देश में इस साल मानसून सीजन के दौरान सामान्य बरसात होने का अनुमान है। अधिकतर संभावना सामान्य या सामान्य से ज्यादा बरसात होने की लगाई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल 41 प्रतिशत संभावना सामान्य मानसून की है, 21 प्रतिशत संभावना सामान्य से ज्यादा और 9 प्रतिशत संभावना सामान्य से बहुत ज्यादा बरसात की है। हालांकि 20 प्रतिशत संभावना सामान्य से कम बरसात और 9 प्रतिशत सूखे की की संभावना भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत