1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: हिरासत में लिए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 3,400 से ज्यादा लोग

दिल्ली: हिरासत में लिए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 3,400 से ज्यादा लोग

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 11:32 pm IST

लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के लिए बुधवार को दिल्ली में 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 3,473 लोगों को हिरासत में लिया गया।

दिल्ली: हिरासत में लिए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 3,400 से ज्यादा लोग- India TV Hindi
दिल्ली: हिरासत में लिए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 3,400 से ज्यादा लोग Image Source : AP

नई दिल्ली: लॉकडाउन के आदेशों के उल्लंघन के लिए बुधवार को दिल्ली में 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 3,473 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,561 लोग संक्रमित हैं। पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक आईपीसी की धारा 188 (सरकारी सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत 244 मामले दर्ज किए गए।

पुलिस के मुताबिक, कुल 3473 लोगों को हिरासत में लिया गया और 382 गाड़ियां जब्त की गयीं। पुलिस ने बताया कि घर से बिना मास्क लगाए निकलने पर 79 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए । उन्होंने बताया कि आवाजाही के लिए अब तक कुल 801 पास जारी किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत आदेशों के उल्लंघन के लिए 24 मार्च से 84,030 लोगों को हिरासत में लिया गया है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत