1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हवाला कारोबारियों के ठिकानों से 71 लाख रुपये से अधिक जब्त, सात लोग गिरफ्तार

हवाला कारोबारियों के ठिकानों से 71 लाख रुपये से अधिक जब्त, सात लोग गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 01, 2019 11:17 pm IST,  Updated : May 01, 2019 11:17 pm IST

राजस्थान के भीलवाडा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के एक विशेष दल ने दो हवाला करोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर, हवाला कारोबार से संबंधित 71 लाख 62 हजार 185 रूपये जब्त कर इससे जुडे सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

जयपुर: राजस्थान के भीलवाडा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के एक विशेष दल ने दो हवाला करोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर, हवाला कारोबार से संबंधित 71 लाख 62 हजार 185 रूपये जब्त कर इससे जुडे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि आसूचना के आधार पर पुलिस दल ने कारोबारी अनिल लुघानी के सिंधु नगर स्थित कार्यालय पर दबिश देकर हवाला से संबंधित 55 लाख 95 हजार 935 रूपये एवं हवाला कारोबार से संबंधित हिसाब—किताब, दस्तावेज, नोट गिनने की मशीन जब्त किया है और इस संबंध में चेतन वैष्णव (29), बनवारी लाल शर्मा (30), हरीश कुमार (54), सुरेश भगतानी (54)को गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने लुघानी के हवाला कारोबार से जुडे कमल लुघानी की फर्म शू गेलेर पर दबिश देकर हवाला से जुडी राशि 15 लाख 66 हजार 250 रूपये जब्त कर कारोबार से जुडे प्रकाश भवनानी :35:, मोहम्मद आजाद :34:, कमल लुघानी :30: को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे व आफिस में मिले कई मोबाईल फोन के संबंध में भी जाच व विश्लेषण की कार्यवाही जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत