1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जांच के दौरान 15 अस्पतालों में मच्छरों का लारवा मिला: जैन

जांच के दौरान 15 अस्पतालों में मच्छरों का लारवा मिला: जैन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2015 10:24 am IST,  Updated : Jul 04, 2015 10:26 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज बताया कि शहर में हाल में की गई नियमित जांच के दौरान 15 अस्पतालों में मच्छरों के लारवा मिले। हालांकि वह इस बात पर कायम

जांच के दौरान 15...- India TV Hindi
जांच के दौरान 15 अस्पतालों में मच्छरों का लारवा मिला

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज बताया कि शहर में हाल में की गई नियमित जांच के दौरान 15 अस्पतालों में मच्छरों के लारवा मिले। हालांकि वह इस बात पर कायम रहे कि सरकार मॉनसून के दौरान डेंगू महामारी से निपटने के लिए एक रणनीति तैयार करने पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, डेंगू से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने के मकसद से हमने आज एमसीडी (नगर निगमों), NDMC और छावनी बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की... मुद्दा यह है कि लोग इस बात से अवगत नहीं हैं कि मच्छरों के लारवा की जांच के लिए साफ पानी और जगह को भी जांचने की जरूरत है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, डेंगू और मलेरिया मच्छरों का लारवा साफ जगहों पर भी पनपता है। हमने 15 अस्पतालों में जांच के दौरान इन्हें पाया है। हम सभी अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, फैक्टरियों आदि की जांच करेंगे।

जैन ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम के तहत अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लोगों से पानी की कमी होने से बचने की भी सलाह दी और लोगों को आश्वस्त किया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या इन अस्पतालों का चालान भी किया गया, जैन ने कहा, जांच जारी है और जहां कहीं भी मच्छरों का लारवा पाया जाएगा उन्हें चेतावनी दी जाएगी और यदि फिर भी लारवा का पनपना जारी रहता है तो उनका चालान कर दिया जाएगा।

हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये अस्पताल सरकारी थे या इनमें निजी अस्पताल भी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत