
vidur 4
चौथी अहम बात- चोर को कभी चैन की नींद नहीं आती है। यह बात काफी विद्वानों ने कही है। विदुर भी ऐसा ही मानते थे। उनका मानना था कि अगर किसी व्यक्ति को चोरी करने की आदत पड़ गई है और वो चोरी करके ही अपना पेट भरता है तो उसे कभी कभी नींद नहीं आ सकती है। वो दिन रात जगह-जगह चोरी की योजनाएं बनाता रहता है और यह भी सोचता रहता है कि कोई उसकी चोरी पकड़ न ले और उसकी पिटाई न कर दे।