1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदुर नीति: स्त्री हो या पुरुष ये चार बातें उड़ा देती हैं नींद

विदुर नीति: स्त्री हो या पुरुष ये चार बातें उड़ा देती हैं नींद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2015 08:58 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 08:58 pm IST

ऐसा नहीं है कि सिर्फ आचार्य चाणक्य ने ही दुनियाभर को अपने ज्ञान से ओतप्रोत किया है। कौरवों के महामंत्री विदुर ने भी ऐसा खास नीतियां बताईं हैं जिन्हें मानकर आप अपने अनिष्ट को टालकर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

vidur niti- India TV Hindi
vidur niti

नई दिल्ली: ऐसा नहीं है कि सिर्फ आचार्य चाणक्य ने ही दुनियाभर को अपने ज्ञान से ओतप्रोत किया है। कौरवों के महामंत्री विदुर ने भी ऐसा खास नीतियां बताईं हैं जिन्हें मानकर आप अपने अनिष्ट को टालकर बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जिस तरह से आचार्य चाणक्य ने देश-दुनिया, आम मानवीय स्वभाव, स्त्री चरित्र के गुण एवं दोष पर अपनी बेबाक राय रखी है उसी तरह विदुर ने भी चार ऐसी बातें बताईं हैं जो स्त्री और पुरुष किसी की भी नींद उड़ाने के लिए काफी हैं। विदुर ने अपनी सारी नीतियां महाराजा धृतराष्ट्र के साथ साझा की थीं। विदुर ने एक दिन महाराज को ऐसी चार बातें बताईं थीं जो स्त्री हो या पुरुष किसी की भी नींद उड़ाने के लिए काफी होती हैं। जानिए क्या हैं वो बातें जो मन को अशांत और व्यक्ति को भय से व्याकुल कर सकती हैं। 

विदुर नीति की पहली बात-

महाभारत काल में विदुर ने महाराजा धृतराष्ट्र से एक बार कहा था कि अगर किसी भी व्यक्ति के मन में काम-भावना विद्यमान रहती है तो उसे नींद नहीं आ सकती है। ऐसे में जब तक उस व्यक्ति की काम भावना की तृत्ति नहीं हो जाती उसे किसी भी सूरत में नींद नहीं आ सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे नींद नहीं आएगी। वह करवटें बदलता रहेगा लेकिन उसे नींद नहीं आएगी। विदुर ने इसका कारण बताते हुए कहा था कि काम की भावना व्यक्ति के मन को अशांत कर देती है इसलिए वो किसी भी काम को ठीक से नहीं कर पाता है। ऐसा नहीं है कि इस समस्या का शिकार सिर्फ पुरुष ही होते हैं, स्त्रियां भी ऐसी समस्या का शिकार होती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें विदुर ने और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत