1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की हुई मौत

मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की हुई मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 08:14 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 08:14 am IST

घरेलू झगड़ों से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की हुई मौत- India TV Hindi
मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, दो की हुई मौत Image Source : PTI

मेदिनीनगर (झारखंड): घरेलू झगड़ों से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। दुर्घटना में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटे सुरक्षित बच गए। 

पलामू में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि सबौना गांव निवासी प्रियंका देवी (32) का सुबह में अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। दससे नाराज देवी ने अपने तीनों बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। 

उन्होंने बताया कि देवी और उसकर आठ साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे (छह और तीन साल) बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को गंभीर चोट पहुंची है, उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत