1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: ड्यूटी के दौरान WhatsApp पर चैटिंग कर रहे थे पुलिसवाले, सभी सस्पेंड

मप्र: ड्यूटी के दौरान WhatsApp पर चैटिंग कर रहे थे पुलिसवाले, सभी सस्पेंड

 Reported By: PTI
 Published : Nov 10, 2019 03:32 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 03:32 pm IST

शहर के संवेदनशील इलाके में शनिवार को सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में से पांच को वाट्सऐप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

जबलपुर (मध्य प्रदेश): शहर के संवेदनशील इलाके में शनिवार को सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में से पांच को वाट्सऐप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने रविवार को बताया कि सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वाट्सऐप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों को शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। एसपी ने संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण के दौरान इन पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर व्यस्त देखा था। अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं।

सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा लगभग 25 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पुलिस पूरे शहर में चौकसी गश्त कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत