1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई एयरपोर्ट, ताज होटल पर हमले की धमकी के बाद अलर्ट जारी

मुंबई एयरपोर्ट, ताज होटल पर हमले की धमकी के बाद अलर्ट जारी

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2015 11:51 am IST,  Updated : Sep 29, 2015 12:59 pm IST

मुंबई: मुंबई के डोमेस्टिक एवं अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज होटल पर आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां मंगलवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सुरक्षा बढ़ा दी

मुंबई एयरपोर्ट, ताज...- India TV Hindi
मुंबई एयरपोर्ट, ताज होटल पर हमले की धमकी, अलर्ट जारी

मुंबई: मुंबई के डोमेस्टिक एवं अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज होटल पर आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां मंगलवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सुरक्षा बढ़ा दी है। ड्यूटी पर मौजूद एयरपोर्ट के प्रबंधक को सोमवार देर रात एक फोन आया था, जिसमें कहा गया कि एयरपोर्ट और एयरपोर्ट के बाहर स्थित ताज होटल पर हमला हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी को 'विशेष खतरा' बताते हुए उपरोक्त जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह धमकी ऐसे समय में मिली है, जब मुंबई में 7/11 को हुए सिलसिलेवार रेल बम विस्फोट मामले में दोषी करार दिए गए 12 लोगों को बुधवार को सजा सुनाई जानी है। 26/11 का आतंकवादी हमला झेल चुके ताज होटल के अधिकारी होटल पर फिर से आतंकवादी हमले की धमकी मिलने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत